बीजापुर।
बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेलगांना के ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. खबर है कि सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया.
तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान में मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में चालपाका के पास वन क्षेत्र में नक्सलियों से उनकी भिड़ंत हुई है. इसमें सात माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं.

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
सेवा की कहानी: श्रमिक परिवारों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय