सिवनी.
घंसौर थाना क्षेत्र के लालपुर से शादी कर लौट रहे बारातियों से भरा वाहन आदेगांव थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव के पास सोमवार की सुबह पलट गया। हादसे में जहां तीन बारातियों की मौत हो गई वहीं वाहन में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची आदेगांव थाना पुलिस ने जांच कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
आदेगांव थाना पुलिस ने बताया है कि बुलेरो वाहन में दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग सवार थे। हिनोतिया गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लखनादौन लाया गया।
यहां जांच के बाद डाक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच में से दो की स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दुल्हन की बहन अनुराधा पिता सुनील उइके (13), बीरुलाल व वाहन चालक मुकेश की मौत हो गई।

More Stories
प्रकृति अनुकूल स्थापत्य हमारे वास्तु का है आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्मार्टफोन पर अलर्ट SMS आते ही हुआ हंगामा, सरकार ने भेजा महत्वपूर्ण संदेश
मप्र में 2 से 5 मई तक मौसम का अलर्ट, 21 जिलों में येलो अलर्ट, 50 किमी/h रफ्तार वाली आंधी की चेतावनी