शहडोल
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने तहसील कार्यालय जैतपुर के सभागार में पीडीएस के संचालकों, ग्राम पंचायत के पेशा मोबिलाइजरों व सीएससी सेंटर के संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा की समग्र ईकेवाईसी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें , कोई भी किसान समग्र ईकेवाईसी से न छूटे इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें।
एसडीएम ने सीएससी सेंटर के संचालकों को निर्देश दिए कि सीएससी सेंटर के द्वारा समग्र ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा इसके लिए संचालक पटवारियों से सम्पर्क स्थापित करें व समग्र ई-केवाईसी कार्य की राशि लोगो से न ली जाए यह भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जनपद पंचायत बुढार अन्तर्गत पी०डी०एस० संचालित समस्त विक्रेताओ को माह अगस्त की खाद्यान्न वितरण के संबंध में भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

More Stories
प्रशासनिक, अंतर्विभागीय समन्वय एवं विधिक विषयों में विभागीय पक्ष तत्काल प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ललिताराम जन विकास कल्याण समिति ने 300 मेधावी छात्रों का किया भव्य सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन
प्रदेश में अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक, लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव