ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार 1 अप्रैल से दोपहर में स्कूलों को नहीं लगाया जाएगा। प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक सुबह 9 से दोपहर 01 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। वहीं कक्षा 3 से 12वीं तक सुबह 8 से 1:30 बजे तक स्कूलों को संचालित किया जाएगा। ज़िला शिक्षा अधिकरी ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है।
1 अप्रैल से प्रभावी होगा नया आदेश
ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी आदर्श कटियार ने कलेक्टर रुचिका चौहान के अनुमोदन के बाद आदेश जारी किया है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अब से कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के स्कूल सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक लगेंगे, ये आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

More Stories
MP के 1 लाख कर्मचारियों को झटका, वेतन कटौती मामले में मोहन सरकार SC जाएगी; 400 करोड़ का बकाया भुगतान अटका
मैहर में मां शारदा मंदिर का रोपवे 10 दिन बंद, श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई दर्शन व्यवस्था
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग