गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, शरीर की एनर्जी कम होने लगती है और आप हर वक्त थके डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं. गर्मी में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में उत्तर भारत का पारंपरिक सुपरफूड सत्तू सेहत का खजाना साबित होता है. भुने हुए चनों को पीसकर तैयार किया गया सत्तू प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है.
सत्तू के शरबत के बेमिसाल फायदे
सत्तू का शरबत न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह चिलचिलाती धूप में भी शरीर के तापमान को स्थिर बनाए रखता है. अगर आप गर्मियों में सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह सत्तू पीते हैं तो यह आपकी सेहत को बेमिसाल फायदे मिलेंगे.
सत्तू के शरबत की रेसिपी
सत्तू (चना) – 3 बड़े चम्मच
ठंडा पानी – 1 गिलास
भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस
बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च
पुदीने की पत्तियां
बनाने का तरीका
एक बड़े गिलास में सत्तू निकालें और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक मिलाएं.
अब बचा हुआ ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह घोल लें.
इसमें काला नमक, भुना जीरा, नींबू का रस और कटी हुई मिर्च-प्याज डालें. आप इस दौरान इसमें हल्का गुड़ मिला सकते हैं जो टेस्ट को बैलेंस करेगा.
पुदीने की पत्तियों के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें. आप चाहें तो इसमें मिश्री या गुड़ डालकर मीठा शरबत भी बना सकते हैं

More Stories
हफ्ते में सिर्फ दो बार तेल लगाने से जड़ से मजबूत होंगे आपके बाल
भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन Realme 16 5G इस दिन होगा लॉन्च
ऐपल आईफोन और मैक यूजर्स के लिए भारत सरकार की बड़ी चेतावनी तुरंत अपडेट करें अपना डिवाइस