September 22, 2026

सर्व सेन समाज संगठन ने मनाया दशहरा मिलन समारोह

टीकमगढ़

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्व सेन समाज संगठन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में शहर के मध्य स्थित संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा स्थल पर सेन समाज का दशहरा मिलन समारोह मनाया गया. जिसमे
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी जी, प्रकाश जी नापित जी रिटायर्ड कलेक्टर रीडर, सुनील घुवारा जी, राजीव वर्धमान जी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन जी ने की, उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज का पूजन अर्चन कर समाजजन को दशहरे का पान खिलाकर शुभकामनाएं प्रदान की , एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सर्वसम्मति से बनाई गई ।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष धनीराम सेन,  मीडिया प्रभारी रामरतन सेन,  भगोले सेन, कन्हैयालाल सेन, मनीराम सेन, सुरेन्द्र सेन, महेश सेन, चिन्ताजनक सेन, सीताराम सेन सहित बड़ी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे,