डबरा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जीवित लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि निकाल ली गई। इस मामले के सामने आने के बाद विभाग और लोगों में हड़कंप मच गया। इस मामले के सामने आते ही जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सहायक सचिव भीकम जाटव पर प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि, सहायक सचिव ने चार लोगों को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि निकाल ली। वहीं जिन चार लोगों के के मृत्यु प्रमाण पात्र बनाए गए हैं, उनमे से तीन उपसरपंच सपना सिंह के परिवार के है। सहायक सचिव ने उपसरपंच सपना के ससुर प्रीतम और दो जेठ होतम और भारत का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
निकाली अंत्येष्टि राशि
घटना की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत किठौंदा के सरपंच खेम सिंह जाटव ने बताया उनकी पंचायत में जीवित व्यक्तियों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उप सरपंच और सहायक सचिव विक्रम जाटव द्वारा अंत्येष्टि की राशि के 5-5 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। प्रीतम वर्मा एवं राकेश जाटव दोनों के फर्जी तरीके से अनुग्रह सहायता राशि 2-2 लाख रुपए स्वीकृत करा ली गई है।

More Stories
भोपाल में प्रॉपर्टी होगी महंगी, कलेक्टर गाइड लाइन में 20 से 100 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव
कटनी में बाइक सवार चार युवकों की मौत, घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर
बड़वारा के समीप एनएच पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार चार की मौत, कार सवार पांच घायल