रायपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। प्रदेशवासियों को साव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश इस पावन पर आजादी की वर्षगांठ मना रहा है।
हम सभी लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्व मनाया। देश अपने अमृतकाल में प्रवेश कर रहा है। यह हमारे संकल्प लेने का अवसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि जब हमारे देश के आजादी को सौ साल पूरे हों, तब हमारा देश आत्मनिर्भर भारत, खुशहाल भारत एक शक्ति सम्पन्न भारत, समृद्धशाली भारत के रूप दुनिया के सामने आये। विश्व की आज ये अपेक्षा है भारत उनका नेतृत्व करे। दुनिया भी यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सबसे यह अपेक्षा किया है कि आज से संकल्प लेकर अमृतकाल में हम प्रवेश करें। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप अपने राष्ट्र को बनाने का प्रयास करें।

More Stories
सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
‘हर घर जल’ से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने मिलेगा ₹1 लाख का ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’