मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से पेश हुए वकील महेश जेठमलानी और प्रिया सचदेव कपूर के वकील के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों जस्टिस ज्योति सिंह के सामने ही आपस में भिड़ गए।
बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया पर नकली वसीयत बनवाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सौतेली मां उनके पिता की सारी संपत्ति हड़पना चाहती है। इस मामले में कोर्ट ने प्रिया से संजय कपूर की पूरी संपत्ति का ब्यौरा मांगा और अगली सुनवाई के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी है। संजय कपूर की संपत्ति को लेकर दायर की गई याचिका की पहली सुनवाई में प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर और समायरा-कियान के वकील महेश जेठमलानी आपस में भिड़ गए। बार एंड बेंच ने कोर्ट रूम का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें प्लीज मुझे बीच में मत टोको, मुझ पर चिल्लाओ मत जैसी आवाजें आ रही हैं।
हाईकोर्ट जस्टिस ज्योति सिंह मामले में दलीलें सुन रही थीं, तभी दोनों वकील गुस्से में आ गए और उनके बीच तनातनी हो गई। राजीव नायर ने कहा कि प्लीज मुझे बीच में मत टोकें, मुझे यह पसंद नहीं कि कोई बीच में टोके। इस पर जेठमलानी भडक़ गए और बोले आपको अपनी ही दवाई का स्वाद मिलना चाहिए, और मुझ पर चिल्लाओ मत। मैं आसानी से हार मानने वाला नहीं हूं।

More Stories
रामायण का भूला हुआ अंगद: मुस्लिम अभिनेता जिसने लंका में रखा पैर, पर हिला न सका कोई महाबली
वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश का बड़ा दावा, जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट
शाहरुख खान मुझसे कहीं बेहतर एक्टर हैं – जेसन मोमोआ ने किंग खान की खुलकर की तारीफ