मुंबई
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते कुछ समय से ब्रेक पर थीं। सामंथा ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब लगभग 7 महीने के ब्रेक के बाद सामंथा एक बार फिर कमबैक करने की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस ने अपने कमबैक की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
सामंथा रुथ प्रभु अब अपना हेल्थ पॉडकास्ट लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, हैलो, हां, फाइनली मैं कमबैक कर रही हूं। कई सारे लोगों का ये सवाल होगा कि आखिर आप कमबैक कब कर रही हैं। मेरा जवाब है कि हां मैं कमबैक कर रही हूं। इतने दिनों से मैं पूरी तरह से बेरोजगार थी। समांथा ने कहा, अब मैं अपने एक दोस्त के साथ कुछ मजेदार करने जा रही हूं। यह एक हेल्थ पॉडकास्ट होगा। यह कुछ ऐसा है, जो मुझे वाकई बहुत पसंद है।
मैं इसे लेकर बहुत इमोशनल और एक्साइटेड हूं कि यह अगले सप्ताह रिलीज हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप में से कुछ को यह बुत यूजफुल लगेगा। मुझे इस पर काम करने में बहुत मजा आया है। बता दें कि सामंथा ने 2022 में बताया था कि वो मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए काम से ब्रेक ले लिया था। सामंथा आखिरी बार फिल्म ‘खुशी’ में दिखी थीं।

More Stories
‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई
टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार