भोपाल
भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज हुजूर विधानसभा क्षेत्र के तूमड़ा इलाके से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को लेकर बीजेपी के प्रतिनिधि लगातार उदासीन रहे हैं। न तो किसानों को फसल का सही।मूल्य मिल रहा है और न ही उनके जमीनों से जुड़े या अन्य काम किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को समान दृष्टि से देखा है। हम पिछले पैंतीस वर्षों से जिले के ग्रामीणों से सीधे जुड़े रहे हैं। उनके सुख दुख में साथ रहे हैं। आगे भी जुड़े रहेंगे। सभी भोपाल मिल कर लोकसभा का इतिहास बदलें।
जनसंपर्क के दौरान श्री श्रीवास्तव को ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर जन समर्थन मिला। श्री श्रीवास्तव ने बरखेड़ा सालम बकानिया ईटखेड़ी छाप मुगालिया छाप बरखेड़ा नाथू नीलबड़ क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

More Stories
शहरी विकास, निवेश, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरण अनुकूल शहरों सहित विभिन्न विषयों पर आधारित होगा अर्बन कॉन्क्लेव
सेवा भाव’ पर विशेष ऑनलाइन सत्र 7 अक्टूबर को, नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम करेंगे संवाद
इंदौर MY अस्पताल में लाखों का बोटोक्स इलाज मुफ्त, लकवे के बाद जकड़े हाथ-पैरों में लौट रही हरकत