मुंबई
रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 82.84 पर आ गया। विदेशी कोष की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से वैश्विक बाजार का सकारात्मक रुख भारतीय मुद्रा को समर्थन प्रदान करने में विफल रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 पर खुला और फिर 82.84 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 13 पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.71 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

More Stories
Reliance AGM Live: Jio IPO को मिली मंजूरी, मुकेश अंबानी बोले- आज SEBI के पास जमा होगा DRHP
Gold-Silver Rate Crash: चांदी में भारी गिरावट, दो दिन में ₹22,000 टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
Stock Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों में भारी बिकवाली; सेंसेक्स 800 अंक टूटा