मैड्रिड
बुखार के कारण रात भर सो नहीं पाने के बावजूद रूस के आंद्रेइ रूबलेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार मैड्रिड ओपन टेनिस खिताब जीत लिया।
रूबलेव ने आगर एलियास्सिमे को 4.6, 7.5, 7.5 से हराया।
जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास शब्द नहीं है। अगर आपको पता चलेगा कि पिछले नौ दिन कैसे गुजरे हैं तो आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं यह खिताब जीत सकता था।’’
नोवाक जोकोविच ने चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया था जबकि दानिल मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में रिटायर हो गए थे। कार्लोस अल्काराज दाहिने हाथ में सूजन से जूझ रहे थे और रफेल नडाल जल्दी हारकर बाहर हो गए थे।
इगा स्वियातेक ने पहली बार महिला वर्ग में यह खिताब जीता।

More Stories
ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान