सरगुजा
राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिला के विकासखण्ड सीतापुर के रजपुरी से भुसू मार्ग के मध्यम डामनी (डोमनी) नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 2 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि खाद्य एवं संस्कृति मंत्री की पहल पर डामनी (डोमनी) नाला पर पुल एवं मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में शामिल किया गया था। डामनी (डोमनी) पुल एवं मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

More Stories
CG में नागपुर की महिला चोर गैंग का पर्दाफाश, 7 महिलाएं गिरफ्तार; कार से करती थीं रेकी
Chhattisgarh Pharma Industrial Policy 2024-30: फार्मा निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 18 महीने में ₹992 करोड़ के प्रस्ताव
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, विजय शर्मा-केदार कश्यप ने बाइक से किया नेतृत्व