भोपाल
डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा। निर्माण कार्य में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि लगभग 7 किलोमीटर लंबाई की स्वीकृत सड़क में से 5.5 किलोमीटर का निर्माण हो चुका है जबकि 1.6 किलोमीटर का निर्माण नही होने से 2 दर्जन से अधिक कॉलोनी के नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। डीआरएम ऑफिस से खजूरी कलां जोड़ने वाली सड़क के बीच एमजीएम स्कूल परिसर होने से पिछले डेढ़ दशक से निर्माण कार्य रूका हुआ है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर एमजीएम स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। स्थानीय नागरिकों ने सड़क के लिये जमीन देने में सहमति व्यक्त की। बड़ी संख्या में नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने सीपीए के कार्यपालन यंत्री के.एस. तोमर को सड़क निर्माण तुरंत शुरू करने के लिये कहा।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने डीआरएम ऑफिस शक्ति नगर से कैरियर कॉलेज के समीप मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिये अधिकारियों को डीपीआर बनाने के लिये कहा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर स्थल निरीक्षण कर रही थीं। एसडीएम गोविंदपुरा एल.के. खरे, एमजीएम स्कूल प्रिंसिपल जार्ज जोसफ, स्थानीय पार्षद डी. शक्ति राव, श्रीमती मधु शिवनानी और अन्य अधिकारी साथ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले में तीन व्यक्तियों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राईपुराघाटी में ट्रैक्टर पलटने की दुर्घटना में तीन व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।
सुदूर अंचलों में आयुष स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़ : आयुष मंत्री परमार
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव