दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो रिक्शा सवारी ट्रक के नीचे दब गए। जिसमें से दो लोगों को निकाल कर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं घटना में 6 लोगों की दबने से मौत की खबर सामने आई है।
घटना दमोह कटनी मार्ग पर हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर में कई लोग ट्रक के नीचे दब गए। जिसमें 6 लोगों की दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, ट्रक के नीचे कई और लोग दबे हो सकते हैं। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री राजपूत