गुना
गुना में कार एक्सीडेंट में महिला, ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। कार देपालपुर से आगरा की ओर जाते वक्त पुलिया पर डिवाइडर से टकरा गई। घटना चांचौड़ा क्षेत्र के रानीखेजड़ा गांव के पास हुई। सुबह 7 बजे के आस-पास की घटना बताई जा रही है। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मारे गए लोगों के नाम दिनेश दास निवासी आश्रम बिजूर (धार), ड्राइवर सचिन निवासी देपालपुर (इंदौर) और नीलम निवासी आगरा (उत्तरप्रदेश) बताए गए हैं।

More Stories
गोवा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया संवाद
नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तीन दिवसीय फॉरेंसिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल विवेचना प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन भौतिकी, रसायन, विष विज्ञान, डीएनए, क्राइम सीन किट एवं बैलिस्टिक्स साक्ष्य प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण