किराये के छात्रावास भवन के लिये बजट में प्रावधान
भोपाल
प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर संस्थान में शिक्षा दिलाये जाने के मकसद से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इन वर्गों के विद्यार्थियों के लिये जिला मुख्यालय पर 100 सीटर कन्या छात्रावास एवं 50 सीटर बालक छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय में किराये के भवन में छात्रावास संचालित करने की योजना भी चलाई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कन्या छात्रावास भवन के लिये 12 करोड़ रूपये और बालक छात्रावास भवनों के लिये 5 करोड़ 70 लाख रूपये का विभागीय बजट में प्रावधान किया गया है।

More Stories
अनूपपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम का पौधे
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र
खंडवा को बड़ी रेल सौगात, पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी