मुंबई
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘द क्रू’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर एक ट्रेड विश्लेषक ने अपने पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि फिल्म अगले साल 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन अलग- अलग महिला पर आधारित होगी। फिल्म में कपिल शर्मा भी नजर आएंगे।
अगले साल आने वाली फिल्म ‘द क्र’ में तीन महिलाओं की संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। जिसमें एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष और कठिनाइयों को पेश करने की कोशिश है। वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं। इससे पहले ये दोनों मिलकर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं। करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी, जो ‘द डिवोशन आॅफ सस्पेक्ट एक्स’ किताब पर आधारित है।

More Stories
सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट का इंतज़ार खत्म? जानिए कब आएगी फिल्म, सलमान खान का होगा खास कैमियो
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग