टीकमगढ़
टीकमगढ़ के लिधौरा थानांतर्गत महेवा चक्र में रात 4 बजे एक आरोपी को पकड़ने गई छतरपुर जिले की नोगाव पुलिस टीम पर हमला हुआ, इस हमले में नोगाव थाना प्रभारी ओर एक सिपाही घायल हो गया है।
टीकमगढ एसपी ने बताया कि रात 4 बजे के लगभग छतरपुर जिले की नोगाव पुलिस एक आरोपी को पकड़ने के लिए टीकमगढ जिले लिधौरा थाने के महेवा चक्र गाँव गई थी, इस दौरान आरोपी के परिजनों से पुलिस की झड़प हुई, जिसके बाद आरोपी के परिजनों ने नोगाव पुलिस टीम पर हमला कर दिया, इस हमले में एक थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है।
टीकमगढ एसपी का कहना है कि नोगाव पुलिस के द्वारा टीकमगढ जिले की सीमा में दविश देने की कोई सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन टीकमगढ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और इस घटना को देखते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
MP में 33.2 इंच बारिश, कोटे की 89.3% पूरी; 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल
इंदौर में UPI MDR के खिलाफ पोस्टर वार, दुकानों पर लगाए गए पोस्टर; कांग्रेस ने जताया विरोध
जहरीली शराब कांड में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक, आरोपी के घर हुई थी कार्रवाई