भोपाल
प्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदी के लिए पंजीकरण तो ज्यादा हुए है लेकिन खरीदी कम है। आयुक्त लोक शिक्षण धनराजू एस ने सभी पंजीयन कराने वाले शिक्षकों से तत्काल टेबलेट खरीदी करने के निर्देश दिए है। पांच अगस्त तक इसका सत्यापन कराया जाएगा इसके बाद राशि शिक्षकों के खाते में डाली जाएगी।
प्रदेश के सभी उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों को पढ़ाई के लिए दस हजार रुपए तक कीमत वाला टेबलेट खरीदी के निर्देश दिए गए है। एम शिक्षा मित्र एप पर उपलब्ध टेप प्रतिपूर्ति मॉडयूल में रजिस्ट्रेशन और खरीदी की कार्यवाही के बाद टेबलेट का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन कराया जाना है। शिक्षक द्वारा खरीदी गए टेबलेट मापदंडों के अनुसार होने की स्थिति में टेबलेट के बिल के अनुसार वास्तविक राशि अथवा अधिकतम दस हजार जो कम हो उसका भुगतान शिक्षक के खाते में किया जाना है। पोर्टल पर जो जानकारी दर्ज हुई है उसके अनुसार शिक्षकों के पंजीकरण के बाद खरीदी की संख्या अत्यंत कम है।
टीचर रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत करना है खरीदी
समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार ने सत्र 2023-24 में टीचर रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदी किए जाने का प्रावधान है। जिले में कार्यरत सभी पात्र शिक्षकों को टेबलेट की खरीदी करना अनिवार्य है। जो शिक्षक इस सत्र में टेबलेट खरीदी कर प्रतिपूर्ति के लिए मॉडयूल में प्रस्ताव नहीं भेजेंगे तो इसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। उनका भुगतान नहीं किया जाएगा।
पहले भौतिक सत्यापन
खातों में राशि ट्रांसफर करने के लिए पहले टेबलेट का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। शिक्षक द्वारा खरीदे गए टेबलेट की राशि तथा शिक्षक के बैंक खाते का विवरण सही सही अंकित करने को कहा गया है। ताकि संबंधित शिक्षक के खााते में राशि ट्रांसफर हो जाए और ट्रांजेक्शन फेल न हो। पांच अगस्त तक सत्यापन का काम पूरा किया जाना है इसक ेबाद संबंधित शिक्षकों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

More Stories
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 रिसर्चर्स को MPCST अवॉर्ड, डायबिटीज और स्तन कैंसर की दवा प्रणाली का विकास
होली से पहले बढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री पार, मार्च में 40 डिग्री तक जाने के आसार
संघ के 100 वर्ष: मध्य प्रदेश में ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, सीएम ने कहा- राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म