बेमेतरा/रायपुर.
बेमेतरा जनपद पंचायत में एक बार फिर से कांग्रेस की एंट्री हो गई है। बुधवार को यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। यह चुनाव जिला पंचायत भवन में हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस की रीना वर्मा ने जीत दर्ज की है। मतदान में भाजपा की कुलवंतीन साहू को नौ व रीना वर्मा को 12 वोट प्राप्त हुए हैं। दो वोट निरस्त हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से हवेंद्र वैष्णव ने जीत दर्ज की।
गौरतलब है कि 23 सदस्यों वाले बेमेतरा जनपद पंचायत में पूर्व अध्यक्ष रेवती साहू और उपाध्यक्ष मिथलेश साहू के खिलाफ जनवरी माह में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था, तब रेवती साहू के खिलाफ 19 जनपद सदस्यों ने मतदान किया था व उपाध्यक्ष मिथलेश साहू के खिलाफ भी 19 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद अध्यक्ष रेवती साहू व उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। जनपद पंचायत में दोनों पद रिक्त थे। इन पदों को भरने के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान पुलिस बल तैनात थे। जैसे ही परिणाम आया तो कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर उठ गई। नवनियुक्त अध्यक्ष रीना वर्मा ने बेमेतरा के पूर्व कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। आशीष छाबड़ा ने उन्हें बधाई दी।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली