अमृतसर।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) जब से दो धड़ों में बंटी है, तब से ही पार्टी में खींचतान जारी है। आज पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की एक बैठक में बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
बागी नेताओं में गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींढसा, सिंकदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, स. सुरिंदर सिंह ठेकेदार और एस.चरणजीत सिंह बराड़ का नाम शामिल था।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही बागी नेताओं के सुर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल सिंह के खिलाफ उठ गए थे। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में शिअद के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार सुखबीर सिंह को माना, तब से ही पार्टी के मध्य कलह जारी था।

More Stories
AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में हुईं शामिल
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, बोले- ममता के पैर में नहीं हुआ था फ्रैक्चर
अरविंद केजरीवाल की पार्टी को झटका, AAP का बड़ा टीवी चेहरा कांग्रेस में शामिल