नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 और जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। चेन्नई के लिए पथिराना ने तीन विकेट लिए। बेंगलुरु ने अंतिम दो ओवर में शेफर्ड की बदौलत 54 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैकब बेथल और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। जैकब 33 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल को पथिराना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद में 17 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 7 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रोमरियो शेफर्ड ने 14 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और चार चौके लगाए।

More Stories
संजू सैमसन ही नहीं, ये खिलाड़ी भी था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का असली हकदार, डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा
मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC का बड़ा कदम
IPL 2026 शेड्यूल हुआ जारी, पहले मैच में RCB से बेंगलुरु में भिड़ेगी SRH, जानें पूरी डिटेल