राजकोट.
भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के अंतिम दो दिन के लिए टीम से जुड़ेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। अश्विन को मैच के दूसरे दिन अपना 500वां विकेट हासिल करने के कुछ देर बाद अपनी मां के बीमार होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच को बीच में छोड़ना पड़ा था।
बीसीसीआई ने बयान में कहा,''भारतीय क्रिकेट बोर्ड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक कारणों से संक्षिप्त समय के लिए अनुपस्थित रहने के बाद फिर से टीम से जुड़ेंगे। उन्हें पारिवारिक आपात स्थिति के कारण राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम को छोड़ना पड़ा था।'' बयान में कहा गया है,''आर अश्विन और टीम प्रबंधन को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह चौथे दिन टीम से जुड़ेंगे और इस टेस्ट मैच में आगे अपना योगदान देंगे।'' बीसीसीआई ने इस मुश्किल दौर में इस स्टार क्रिकेटर के प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए सभी हितधारकों का आभार भी व्यक्त किया।

More Stories
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा था मौका? गौतम गंभीर ने बताया प्लेइंग XI से बाहर रखने का कारण
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के बाद ICC का एक्शन, टीम इंडिया पर 20% तो कैरेबियाई टीम पर 10% जुर्माना
प्रज्ञान ओझा कौन हैं? रोहित की कप्तानी में खेले, सचिन के आखिरी टेस्ट के बने हीरो, अब चीफ सिलेक्टर