भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा को आज उज्जैन में हो रहे समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अधिवेशन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि राठौर समाज अनेक समाजोपयोगी कार्यों में संलग्न है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राठौर महासभा के सदस्यों से उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही जंतर-मंतर, त्रिवेणी संग्रहालय, आब्सर्वेटरी और साइंस सिटी देखने का भी आग्रह किया। अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब एक हजार प्रतिनिधि सम्मिलित हो रहे हैं।

More Stories
ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल से भविष्य में प्रतिवर्ष 10 हजार युवा होंगे प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीक आधारित शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है : संचालक सिंह
भोपाल मासूम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, अंडकोष बेचने के लिए ईरानी गैंग से संपर्क का दावा