भोपाल
बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतोर परिक्षेत्र की पनपता बीट में फील्ड स्टॉफ द्वारा गश्त के दौरान 12 सोन कुत्तों का झुण्ड देखा गया। क्षेत्र संचालक उमरिया ने बताया कि सोन कुत्ते अत्यंत दुर्लभ जीव हैं और किसी निश्चित स्थान पर न रहकर जंगलों में यहाँ-वहाँ झुण्ड में विचरण करते हैं। बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिक तंत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। क्षेत्र संचालक उमरिया ने बताया कि बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर, मानपुर और धमोखर रेंज में कभी-कभी सोन कुत्तों का झुण्ड दिखायी देता है।

More Stories
नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन
विकसित भारत के संकल्प की अविराम यात्रा कृष्णा गौर