सिवनी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व और पेच पार्क में गुरुवार 30 मई को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। खवासा गांव के पास, एक सफेद रंग का एल्बिनो बंदर घूमते हुए दिखाई दिया। यह रीसस मकाक, जिसे रेड फेस मंकी या लाल मुंह वाला बंदर भी कहा जाता है, पेंच टाइगर रिजर्व में काफी सामान्य प्रजाति है।
बता दें, कि एल्बिनिज्म के कारण इस बंदर का रंग पूरी तरह से सफेद है जो बहुत ही दुर्लभ है। एल्बिनिज्म रंगहीनता एक ऐसा विकार है जो त्वचा, बालों और आंखों में मेलेनिन नामक पिगमेंट के उत्पादन में कमी या अभाव का कारण बनता है। मेलेनिन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और आंखों को अधिक रोशनी से बचाने में भी मदद करता है।
इस खूबसूरत बंदर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर इमरान खान ने अपने कैमरे में कैद किया। उनके द्वारा ली गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। फोटोग्राफर इमरान खान के अनुसार रीसस मकाक बंदरों की ऐसी प्रजाति है और पेड़ों और जमीन दोनों पर रहते हैं। यह बंदर चौपाया होते हैं और जमीन पर चलते समय चारों पैरों का उपयोग करता है।
रीसस मकाक मुख्य रूप से शाकाहारी हैं। बंदरों की यह प्रजाति फल, बीज, जड़ें, कलियां, छाल और अनाज खाता है। कयास हैं कि यह बंदर लगभग 99 विभिन्न पौधों की प्रजातियों का उपयोग भोजन की तरह करते हैं। इस मकाक के दिखने पर पर्यटकों का कहना है कि पेंच टाइगर रिजर्व में एल्बिनो बंदर का दिखना एक अनोखा और रोमांचक अनुभव है। यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।

More Stories
Shyamla Hills में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी
Swachh Survekshan रैंकिंग के लिए सिटीजन फीडबैक शुरू, मई में Delhi से आएगी टीम
Burhanpur में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, JCB ऑपरेटर समेत 4 लोग घायल