रायपुर
राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपित ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है।
दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में खम्हारडीह थाना की पुलिस ने बताया कि बच्ची की माता-पिता ने शिकायत थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक मुकेश यादव ने उसकी छह साल की बच्ची के साथ शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
सामाजिक समरसता का उत्सव: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300+ जोड़ों की शादी आज
बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी, अब बनेगी बस्तर की नई पहचान
उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा