मुंबई। मुंबई में इन दिनों चौतरफा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज रहे हैं। इस दौरान फिल्मी सितारों के साथ मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया में भी गणेशोत्सव की धूम है। गुरुवार को अंबानी के यहां गणेश चतुर्थी समारोह में बालीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ शामिल हुए। इस दौरान एक्टर रणवीर सिंह देवा श्री गणेशा गाने पर जमकर नाचे।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों फिल्म सितारे खूबसूरत पारंपरिक अंदाज में भगवान गणेश की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह देवा श्री गणेशा गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर और दीपिका गणेशजी की मूर्ति के सामने सिर झुकाते, उनके चरणों में फूल चढ़ाते और आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी मेहमानों का अभिवादन करते और भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए नजर आए।
बता दें कि इसके पहले रणवीर सिंह आखिरी बार रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में नजऱ आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल निभा रहे हैं। रणवीर की अगली फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित जासूसी एक्शन थ्रिलर धुरंधर पर्दे पर आने वाली है।

More Stories
दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप
जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार