नयी दिल्ली
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई और तमिलनाडु का सामना मुंबई में होगा जबकि मध्यप्रदेश और विदर्भ का मैच नागपुर में खेला जायेगा। नागपुर के वीसीए स्टेडियम और मुंबई के बीकेसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी अंतिम चार के मुकाबले होंगे।
विदर्भ ने कर्नाटक को 127 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसका सामना मध्यप्रदेश से होगा जिसके कोच चंद्रकांत पंडित है जिनके कोच रहते विदर्भ ने 2017.18 और 2018.19 में खिताब जीता था। मध्यप्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में आंध्र को चार रन से हराया। वहीं मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी की बढत के आधार पर अंतिम चार में जगह बनाई।

More Stories
दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच
महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट
PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका