भोपाल
मराठी गौरव दिवस के अवसर पर रंग मराठी महोत्सव मंगलवार 27 फरवरी सायं 7 बजे राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान सभागार, वैशाली नगर, भोपाल में होगा। उललेखनीय है कि संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष “मराठी गौरव दिवस” श्रेष्ठ कवि ज्ञानपीठ पुरस्कार से अलंकृत विष्णु वामन शिरवाडकर “कुसुमाग्रज” के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। कुसुमाग्रज का महाराष्ट्र के सांस्कृतिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है उनके द्वारा मराठी भाषा को ज्ञान भाषा बनाने में अथक परिश्रम किया गया है। एक मई 1960 को मराठी भाषा को राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त हुआ है।
मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक उदय परांजपे ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में “रंग मराठी मातीचा” शीर्षक से मराठी भाव एवं मधुर गीतों की संगीतमय ओजपूर्ण गायन प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक महेश कंठे एवं सुनिकेता कानिटकर लेने एवं साथियों द्वारा की जायेगी।

More Stories
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त
MP में बढ़ी गर्मी, हीट स्ट्रोक का खतरा: नर्मदापुरम में 2 दिन तीव्र लू, तापमान 40.1°C, बारिश का अलर्ट