मंडला
मंडला जिले के नर्मदा नगरी मंडला जिला, ग्राम सकरी विकासखंड मोहगांव की एक ऐसी ही हुनरमंद खिलाड़ी रामा परते जिला, संभाग, प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है रामा ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 26 पदक ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल अपने नाम की, इसकी इस उपलब्धि पर संस्कारधानी जबलपुर महाकौशल में खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, जानकारी के अनुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस जबलपुर संस्कारधानी की मानस भवन में नगर पालिका निगम जबलपुर महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें अनेक खिलाड़ियों के बीच मंडला जिला शान रामा परते जी को महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया गया। रामा परते जी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।

More Stories
गुना में बाल विवाह पर नहीं लग रही रोक, हर चौथी युवती की शादी 18 साल से पहले; 39% पुरुषों का भी कम उम्र में विवाह
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन : मंत्री राजपूत
भोपाल में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे CM मोहन यादव, रोजगार और AI-रोबोटिक्स पर होगा फोकस