नई दिल्ली
डेरा सच्चा सौदा पर्मुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई है उसके बाद वह सुर्खियों में। पैरोल पर जेल से बाहर आने की खुशी में राम रहीम की केक काटने की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राम रहीम तलवार से केक काट रहा है। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा और उसने अपनी आजादी का जश्न तलवार से केक काटकर मनाया। गौर करने वाली बात है कि राम रहीम रोहतक के सनारिया जेल में रेप और हत्या की सजा काट रहा है। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर है।
गौर करने वाली बात है कि राम रहीम को तीसरी बार पैरोल मिली है। राम रहीम साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। उसे तीसरी बार पैरोल दिए जाने को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर दिख रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तलवार से केक काट कर इस खुशी का इजहार कर रहा है।
राम रहीम की पैरोल पर हुए जश्न में उसके कई अनुयायी भी शामिल हुए। बता दें कि सजायाफ्ता कैदी नियम के अनुसार हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं कर सकता है। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर राम रहीम ने तलवार से केक काटा। राम रहीम को 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए पैरोल मिली है। उसने 25 जनवरी को भंडारा और सत्संग के लिए अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। राम रहीम को इससे पहले आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव के दौरान भी पैरोल मिल चुकी है।

More Stories
PM मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बात, भारत में हुई महत्वपूर्ण बैठक
क्रिकेट की भीड़ में फंसी पति की कार, गुस्से में स्कूटी लेकर पिच तक पहुंची महिला
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कई देशों ने किया एयरस्पेस बंद, सैकड़ों फ्लाइट्स हुईं कैंसिल और डायवर्ट