चेन्नई
राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायेर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सनराइजर्स ने शुक्रवार को 36 रन से जीत दर्ज की।
आयोजकों ने इसकी जानकारी नहीं दी कि हेटमायेर पर जुर्माना क्यो लगाया गया लेकिन यह आउट होने के बाद उनकी प्रतिक्रिया को लेकर हो सकता है। अभिषेक शर्मा ने 14वें ओवर में उन्हें बोल्ड किया तो हेटमायेर ने निराशा में स्टम्प पर मारने की कोशिश की।
आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायेर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’
इसमें कहा गया, ‘‘हेटमायेर ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध किया है। उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’

More Stories
10 साल बाद वापसी में निक का शर्मनाक रिकॉर्ड, 33 गेंदें खेलकर भी नहीं बना पाए एक भी रन
भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने 38 साल की उम्र में लिया संन्यास, पार्थिव पटेल से था खास कनेक्शन
टीम इंडिया में चोटों का कहर, 32 खिलाड़ियों को कराना पड़ा रिहैब; BCCI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे