चाकाबुड़ा
कटघोरा- दीपका मार्ग में चाकाबुड़ा के पास सोंघी नाला में पुल का निर्माण कराया गया है। बीती रात हुई तेज बारिश ने निर्माण एजेंसी की पोल खोल दी। कटघोरा दीपका चाकाबुड़ा मार्ग में सोंघी नदी पर बना पुल बारिश के पानी से लबालब भर गया। इससे आवाजाही करने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी अनुसार चाकाबुड़ा मार्ग पर सोंघी नदी में करीब तीन साल पहले पुल का निर्माण किया गया था, पर इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पुल पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल पानी से लबालब भरा गया। इससे पुल पर गहराई का अंदाजा नही हो रहा है। यहां पुल पर आवाजाही करने वाले पैदल राहगीरों के कपड़े खराब हो रहे है। बाइक सवार भी परेेशान है। पुल से पानी निकासी की व्यवस्था नही बनाए जाने के कारण पुल पर पानी भरा रहता है। पुल पर मिट्टी और रेत जमी हुई है, जिससे पानी निकासी नही होती है।

More Stories
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की