नई दिल्ली
फरवरी से ही इस बार हीटवेव का प्रकोप शुरू हो गया था। हालांकि अब मौसम ने ऐसी करवट बदली है कि ठंड वापस लौट आई। दिल्ली एनसीआर समेत देश के बड़े हिस्से में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम रहा। वहीं 19 और 20 मार्च के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
कहां कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट के मुताबिक दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसका परिसंचरण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक है। पूर्वानुमान के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्व मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकीत है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश संभव है। वहीं दिल्ली एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं। यहां भी हल्की बौछार पड़ सकती है।
शनिवार को भी मौसम विभाग ने बड़े क्षेत्र में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। वहीं मेघालय और असम में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई थी। देश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि येलो अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम करवट बदल सकता है इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए।

More Stories
विकासनगर हिंसा: युवक की मौत के बाद भड़का बवाल, आरोपी का घर फूंका, इंटरनेट सेवा बंद
EPFO Update: पीएफ खाताधारकों का इंतजार खत्म? ब्याज की रकम जमा होने को लेकर आया बड़ा अपडेट
NCRB Report: शादीशुदा पुरुषों में बढ़े आत्महत्या के मामले, विवाहेतर संबंध भी बड़ी वजह के रूप में सामने आए