बालोद/दुर्ग.
मंगलवार रात बालोद जिले में बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। तूफान में कई जगहों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए। जिससे पूरी रात बिजली गायब रही। पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के चलते दर्जन भर गांव अंधेरे की चपेट में थे।
रातभर लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ा। लोग सोने के लिए छतों पर पहुंचे लेकिन आधी रात में फिर से बारिश-तूफान के चलते उन्हें छातों से भागना पड़ा। बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग में ग्राम उम्रद्धा के समीप आधा दर्जन पेड़ तूफान में गिर गए। वहीं, रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों के ऊपर पेड़ गिर पड़े। हालांकि किसी शख्स को चोट नहीं लगी है। लेकिन बाइक और गाड़ियां इनकी चपेट में आ गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

More Stories
वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भिलाई समेत 4 नगर निकायों के 170 वार्डों में भाजपा तैयार करेगी 3-3 दावेदारों का पैनल
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों का फैसला, गांवों में लगाए ‘पास्टर-पादरियों की नो एंट्री’ के बोर्ड