विदिशा
उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे चौधरी मुनव्वर सलीम के विदिशा स्थित घर पर छापा पड़ा है। बुधवार सुबह UP पुलिस के साथ लोकल पुलिस भी उनके आवास पर पहुंची है।
चौधरी मुनव्वर सलीम का 4 साल पहले 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से दो बार और विदिशा के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव लड़ा था। मुनव्वर सलीम समाजवादी पार्टी से जुड़े रघु ठाकुर और जॉर्ज फर्नांडिस के बहुत करीबी माने जाते थे। रघु ठाकुर के प्रयास से चौधरी उप्र के वरिष्ठ समाजवादी नेता आजम खान के संपर्क में आए थे। 2012 में उप्र से राज्यसभा सदस्य बने थे।

More Stories
MP में बनेगी Water Transport Authority, क्रूज-बोट से जल परिवहन तक बदलेंगे नियम
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा से और समृद्ध होगी माध्यमिक कक्षाओं की शिक्षण पद्धति
MP निकाय चुनाव में देरी के आसार! वार्ड परिसीमन अटका, 6 महीने आगे खिसक सकता है चुनाव