रायपुर
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को युवा सम्मेलन को करने राजधानी रायपुर आ रहे है। पुलिस लाइन हैलीपैड पर पत्रकारों चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है और भाजपा को हिंसा पसंद है इसलिए महादेव सट्टा ऐप और ईडी का सहारा लेकर राज्य सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा ऐप का कोई आफिस नहीं और अब तक 72 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से आनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ लगातार कार्रवाई जा रही है और छत्तीसगढ़ में जितनी कार्रवाई हुई है देश में और कहीं नहीं हुआ है। 400 से अधिक लोगों की अब तक में गिरफ्तारी की जा चुकी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ईडी का सहारा ले रही है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है और भाजपा को हिंसा पसंद है इसलिए वह इस प्रकार की कार्रवाई कर रही हैं। राज्य के खदानों को अडानी के हवाले किया जा रहा है और इसी के चलते केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में षड?ंत्र कर राज्य सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश कर रही है लेकिन राज्य सरकार इससे डरने वाली है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण