रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 2.00 बजे ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ में शामिल होंगे.
https://www.youtube.com/watch?v=7xdwgrAGSNU
मुख्यमंत्री इसके पहले दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अगवानी करेंगे और उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे. यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद राहुल गांधी को बिदाई देंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे.
भूपेश कैबिनेट (Bhupesh Cabinet) की बैठक की खबर को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि संविदा कर्मियों को रेगुलर किये जाने को लेकर मुहर लग सकती है. साथ ही 15 अगस्त के मौके पर सीएम भूपेश बघेल की ओर से की गई घोषणाओं को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. बता दें कि सीएम बघेल ने कुल 15 घोषणाएं की थी.

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना
बिहान की सोलर दीदियां गांव-गांव पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा का उजियारा