हांगझोऊ
19वें एशियाई खेलों में महिला एकल बैडमिंटन में भारत का अभियान गुरुवार सुबह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ से हार के साथ समाप्त हो गया।
महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पी.वी सिंधु को चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ ने 16-21, 12-21 से हरा दिया है।
सिंधु ने टोक्यो में ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए एक यादगार मैच में बिंग जियाओ को हराया था। दोनों ने बीडब्ल्यूएफ सर्किट में कई लड़ाइयां लड़ी हैं और आमने-सामने के रिकॉर्ड में चीनी खिलाड़ी सिंधु पर 11-7 से आगे हैं।
इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक खेलों में कांस्य और इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता था।

More Stories
सेमीफाइनल में भारत का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 253 रन
डे-नाइट टेस्ट में हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, 3 मैचों से अजेय; क्या एलिसा हीली लगा पाएंगी ब्रेक?
मोदी सरकार के रिफॉर्म्स का असर: देश में नए कारोबारों में 27% की शानदार बढ़ोतरी