मुंबई
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल’ भारत में 1100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गयी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।फिल्म पुष्पा 2 : द रूल की रिलीज को 21 दिन हो गये हैं, इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।पुष्पा 2 द रूल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने 21 दिनों में 1109.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है।

More Stories
अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस
राम जन्मभूमि फैसले से दुखी थीं स्वरा भास्कर, शाहरुख-सलमान को मैसेज कर मांगी थी माफी
‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट