भोपाल
भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में आज महाकोशल की यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए। यह यात्रा सागर के नरयावली से शुरू होकर बंडा पहुंची । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा में भी शामिल हुए।
उनके साथ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और उषा ठाकुर विदिशा के बासौद से विदिशा नगर पहुंचेंगे। इधर, विंध्य क्षेत्र में आज यात्रा छतरपुर के राजनगर से शुरू होगी। इस यात्रा में मंत्री राजेंद्र शुक्ल और वरिष्ठ नेता प्रभात झा शामिल रहेंगे। मालवा क्षेत्र की यात्रा में झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और प्रदेश के मंत्री कमल पटेल और ओपीएस भदौरिया बैतूल के करेपानी से लेकर मुलताई तक जनता के बीच पहुंचेंगे। इंदौर संभाग की यात्रा का आज विश्राम रहेगा।

More Stories
शिवसेना UBT में बढ़ा सियासी घमासान, 6 बागी सांसदों को मिली Y+ सुरक्षा, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
ममता बनर्जी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बने बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता
‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय