बिजली विभाग की लापरवाही से जनता परेशान
स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों की चुप्पी के चलते आम नागरिकों में भारी आक्रोश
छतरपुर
विगत दो माह से बमीठा विद्युत सेवा केंद्र क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती ने क्षेत्र वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अब तक कई इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप है, जिससे आम जनता को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण उनके दैनिक जीवन पर गंभीर असर पड़ा है। बिजली न होने से हाल बेहाल हैं। इसके साथ ही, व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है जनता ने बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय बिजली की कटौती इतना नहीं होता था,अगर विभाग ने समय पर और सही तरीके से काम किया होता, तो ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता था लोगो ने वर्तमान मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है इस समस्या का जल्द समाधान करें स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों की चुप्पी के चलते आम नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहे हैं जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है !

More Stories
इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी