विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें लोकसेवक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं मंगलकामनाएं
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के उत्थान और प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोक-कल्याण के प्रयासों को समर्पित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि लोक-सेवकों के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने सभी लोक-सेवकों से विकसित मध्यप्रदेश की संकल्प यात्रा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

More Stories
छिंदवाड़ा में टीचर और महिला की ‘नजदीकियों’ पर एक्शन, दोनों का हुआ तबादला
आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बड़ा तालाब में कीटनाशक छिड़काव पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम को नोटिस