भोपाल
सचिव जनसम्पर्क विवेक पोरवाल ने आज जनसम्पर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसम्पर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली। जनसम्पर्क आयुक्त पोरवाल ने जनसम्पर्क की कार्यप्रणाली की वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग के विभिन्न प्रभागों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने म.प्र. माध्यम में भी प्रबंध संचालक (एम.डी.) का पदभार ग्रहण किया।

More Stories
Indian Railway अपडेट: भोपाल रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए पूरी लिस्ट देखें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को