सीहोर
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह तथा एसपी श्री मयंक अवस्थी के नेतृव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा तथा मतदाता जागरूकता के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल हुए। इस दौरान अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर और मतदाता जागरूकता तख्ती लेकर रैली में शामिल हुए और जनजागरूकता का संदेश दिया। पुलिस परेड ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर यह रैली राधेश्याम मंदिर चौराहा, माता मंदिर चौराहा होते हुए पुन: पुलिस परेड ग्राउण्ड पर समाप्त हुई। रैली में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारो का उद्घोष करते हुए तथा मतदान अवश्य करें आदि नारे फलैक्स एवं पोस्टर पर लिखकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

More Stories
भोजशाला सर्वे 124 साल में कई बार, हर बार मिलीं मूर्तियां-श्लोक, MP HC में सुनवाई थोड़ी देर में
भोपाल-छिंदवाड़ा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का प्रदर्शन, कर्मचारियों को तिलक और कलाई पर कलावा बांधा
Middle East Crisis का असर नहीं, मेड इन इंडिया का जलवा जारी; विदेशों में बढ़ी जेनेरिक दवाओं की मांग