मुंबई
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी' 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने आज 'केसरी चैप्टर 2' का दमदार प्रोमो भी जारी कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म की छोटी सी झलक साझा की है।
फिल्म का प्रोमो अक्षय कुमार ने जारी किया। प्रोमो जारी करने के साथ ही 'केसरी चैप्टर 2' के टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। बात करें प्रोमो की तो वीडियो में लिखा है कि साहस को दिखाती एक क्रांति। वहीं, प्रोमो साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ लड़ाईयां हथियारों से नहीं जीती जातीं।'

More Stories
अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन
अभिनेता रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताने वाले बयान पर छिड़ी बहस
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के हक में उठाई आवाज, बोलीं- ‘अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे तो कौन देगा?’