मुंबई,
गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का छठ गीत 'चला पिया देवे अरघिया' रिलीज हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।छठ गीत 'चला पिया देवे अरघिया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को प्रियंका सिंह ने भक्ति भाव में गाया है।
इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी छठव्रती के रूप में दिख रही है, जो भारतीय लुक में सभी का मन मोह रही है। वह छठ पूजा की तैयारी करते हुए सभी को बहुत प्यारी लग रही है। उनके पति के रूप में अवनीश आर्य भी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी की छठ पूजा करने की तालमेल बड़ा मनभावन लग रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'चला पिया देवे अरघिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है,जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

More Stories
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी
एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत
‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम